8 दिसंबर 2025 - 13:36
अमेरिकी युद्धपोत हैरी एस. ट्रूमैन नाकारा, यमन ने दी गहरी चोट 

 अमेरिका का  प्रसिद्ध विमानवाहक जहाज हैरी एस. ट्रूमैन नाकारा, यमन के हाथों हुआ 100 मिलियन डॉलर का नुकसान  

ज़ायोनी मीडिया ने अमेरिकी नौसेना के हवाले से खुलासा किया है कि विमानवाहक जहाज "हैरी एस. ट्रूमैन" को आठ महीने के मिशन के दौरान यमनियों के हाथों 100 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा।
इस्राईली मीडिया ने अमेरिकी नौसेना के हवाले से खुलासा किया है कि विमानवाहक जहाज "हैरी एस. ट्रूमैन" को आठ महीने के मिशन के दौरान 100 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार "यूएसएस हैरी ट्रूमैन" अमेरिकी नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध जहाजों में से एक है, जो 1998 से सक्रिय है।
यह विमानवाहक जहाज 2024 में यमन पर अमेरिकी हमलों में शामिल रहा और लाल सागर में यमनी सशस्त्र बलों के मिसाइलों का बार-बार निशाना बना।
इससे पहले अमेरिकी पत्रिका "नेशनल ट्रस्ट" ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी विमानवाहक जहाज ट्रूमैन को भविष्य में किसी मिशन पर नहीं भेजा जाएगा।
पत्रिका ने जोर देकर कहा कि ट्रूमैन को यमनियों का सामना करने के लिए भेजा गया था, लेकिन इसे गंभीर नुकसान का सामना कर रहा है और अब मरम्मत की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha